फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों के साथ रुद्राभिषेक कर नंदी ने मनाया पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव

Tue, 13 Jul 2021 12:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • व्यापारियों ने मनाया साहस दिवस, हजारों लोगों ने दी ऑनलाइन शुभकामनाएं 
विज्ञापन
prayagraj news : अपने जन्म दिवस पर भगवान शिव का अभिषेक करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सोमवार को अपने पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के मौके पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ रुद्राभिषेक किया। कोविड प्रोटोकाल की वजह से पिछले वर्ष की तरह इस बार भी नंदी ने मनोकामना शिव मंदिर में ही पूजन अर्चन किया। इस बार भी उन्होंने भंडारे का आयोजन नहीं किया। उनके पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के अवसर पर हजारों लोगों ने फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से उन्हें बधाई दी। इस दौरान बहुत से व्यापारियों ने नंदी का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव व्यापारी साहस दिवस के रूप में बनाया। 
विज्ञापन


बहादुरगंज स्थित मनोकामना शिवमंदिर में पत्नी एवं मेयर अभिलाषा गुप्ता के साथ रुद्राभिषेक करने के बाद नंदी ने कहा कि भगवान के आशीर्वाद और लोगों के स्नेह की वजह से ही वह अपना पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव मना रहे हैं। नहीं तो 11 वर्ष पहले आज ही के दिन गुंडों और माफिया ने कुछ अलग ही प्लानिंग बना कर रखी थी। मंत्री नंदी ने कहा कि इस समय पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में है।

ऐसे में किसी भी प्रकार का आयोजन और भीड़भाड़ सार्वजनिक हित में नहीं है। फिर भी आज पूरे देश भर से काफी लोगों का सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों की वजह से बधाई संदेश प्राप्त हुआ। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने नंदी के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। वहीं प्रयागराज शहर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल में दर्जनों स्थानों पर मंत्री नंदी के दीर्घायु की कामना के साथ रूद्राभिषेक एवं अन्य आयोजन हुए।  
विज्ञापन


12 जुलाई को ही हुआ था नंदी पर जानलेवा हमला
12 जुलाई 2010 को ही कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में 50 से ज्यादा लोगों की गवाही हो चुकी है और एमपीएमएलए कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है। बता दें कि 12 जुलाई 2010 को बहादुरगंज क्षेत्र में बसपा सरकार में तत्कालीन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर रिमोट से विस्फोट कर जानलेवा हमला किया गया था। इसमें घायल राकेश मालवीय और पत्रकार विजय प्रताप सिंह की मौत हो गई। इस प्रकरण में विवेचना के बाद पूर्व विधायक विजय मिश्रा, दिलीप मिश्रा सहित 16 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इसमें से एक राजेश पायलट की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें