फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : भाजपा महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में 28 नेताओं के नाम, इसी महीने हो सकता है ऐलान

Mon, 10 Jul 2023 02:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज भाजपा महानगर, गंगापार और यमुनापार के लिए नए अध्यक्ष की घोषणा शीघ्र हो सकती है। नामांकन की अंतिम तिथि बीत चुकी है। प्रयागराज महानगर भाजपा अध्यक्ष गणेश केसरवानी महापौर चुने जा चुके हैं। भाजपा नेता लखनऊ से लेकर दिल्ली तक अपने नाम की पैरवी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
भाजपा लोगो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा महानगर के अलावा गंगापार और यमुनापार के जिला अध्यक्षों के मनोनयन पर इसी महीने मुहर लग सकती है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए रविवार तक कुल 28 नेताओं के आवेदन आए। अध्यक्ष बनने के लिए दावेदार लखनऊ तक दौड़ लगा रहे हैं।

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष पद के लिए रविवार को आवेदन करने की अंतिम तिथि बीत गई। फिलहाल कुंज बिहारी मिश्रा के अलावा पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, ज्ञानेश्वर शुक्ला, श्याम चंद्र हेला, राजेंद्र मिश्रा, रजनीकांत श्रीवास्तव, वरुण केसरवानी, राकेश जैन, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, पदुम जायसवाल, संजय गुप्ता, आशुतोष पांडेय, प्रमोद जायसवाल, कमलेश गौतम, देवेंद्र मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी, विक्रम सिंह भदौरिया, राघवेंद्र सिंह, अनिल भट्ट, गिरिजेश मिश्रा, जयवर्धन त्रिपाठी, प्रण विजय सिंह, नटवरलाल भारती एवं रविंद्र त्रिपाठी, मनोज कुशवाहा ने दावेदारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें