फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forgery : सेना में नौकरी के नाम पर युवती से 4.31 लाख की ठगी, महिला समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 11 Aug 2022 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मूल रूप से सोनभद्र की रहने वाली प्रीति पत्रिका चौराहे के पास किराये के कमरे में अपनी बहन के साथ रहती है। वह पिछले तीन साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वह विवेकानंद चौराहे के पास स्थित कोचिंग में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में प्रतियोगी छात्रा प्रीति मिश्रा से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 4.31 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला समेत दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



मूल रूप से सोनभद्र की रहने वाली प्रीति पत्रिका चौराहे के पास किराये के कमरे में अपनी बहन के साथ रहती है। वह पिछले तीन साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वह विवेकानंद चौराहे के पास स्थित कोचिंग में पढ़ती है। उसने पुलिस को बताया कि पिछले साल कोचिंग में ही उसे एक युवक मिला जिसने अपना नाम राहुल तिवारी निवासी कैमूर बिहार बताया।

साथ ही कहा कि वह पूणे में एनडीए की ट्रेनिंग कर रहा है जबकि उसके पिता सुधीर तिवारी जम्मू में मेजर हैं। उसने उससे एसएसबी परीक्षा की तैयारी करने को कहा। साथ ही कहा कि उसकी अच्छी जान-पहचान है और वह उसकी नौकरी लगवा देगा। उसने अपना दोस्त बताकर साक्षी उर्फ अर्चना तिवारी से भी उसकी मुलाकात कराई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बार में कुल 4.31 लाख रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

पैसा वापस मांगने पर दी धमकी

यह खाता एसबीआई की रिहंद नगर शाखा, थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र का है। जो राहुल की मां बुचंता देवी के नाम है। भुक्तभोगी ने पुलिस को यह भी बताया कि आठ अगस्त को साक्षी ने फोन कर फिर रुपयों की मांग की और इंकार करने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती का यह भी आरोप है कि राहुल के पास उसके सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति है। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि आरोपी व उसकी महिला मित्र के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें