फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा को डरा धमकाकर ट्यूशन टीचर ने किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Sep 2019 12:42 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
नैनी में एक्स्ट्रा क्लास के बहाने बीते 1 साल से हाई स्कूल की छात्रा का यौन शोषण करने वाले ट्यूशन टीचर को नैनी कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात क्षेत्र के खान चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ट्यूशन टीचर के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी और पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 15 वर्ष की लड़की पिछले 1 साल से एग्रीकल्चर इलाके में रहने वाले ट्यूशन टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। हाई स्कूल का एग्जाम इस बार पास करने के बाद 11वीं क्लास में पहुंच गई लेकिन धीरे-धीरे वह डिप्रेशन का शिकार होती चली गई। परेशान परिवार के लोगों ने उसका इलाज कराना शुरू किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा था।

हताश मां-बाप दो दिन पहले किशोरी को मनोचिकित्सक के पास ले गए। उसके बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया तो पता चला कि उसका यौन शोषण हो रहा है। जिसे सुनकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। मां-बाप के समझाने के बाद लड़की ने शनिवार को मां बाप से बताया कि उसके ट्यूशन टीचर एक्स्ट्रा क्लास पढ़ाने के बहाने उसे अकेले रोक लेते थे और उसके साथ गलत काम करते थे।
विज्ञापन


विरोध करने पर जान से मारने एवं बदनाम कर देने की धमकी देते थे। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन की शिकार हो गई थी। परेशान परिजन रात में नैनी कोतवाली पहुंचे और आरोपी ट्यूशन टीचर के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर वीके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी ट्यूशन टीचर आनंद शुक्ला निवासी खान चौराहा नैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें