prayagraj news : पूर्व सांसद धनंजय सिंह को कोर्ट में समर्पण किया।
- फोटो : prayagraj
बता दें कि एक पूर्व मामले में अपनी जमानत तुड़वाकर धनंजय सिंह ने शुक्रवार को प्रयागराज के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ ही 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। सरेंडर होने के बाद न्ययायल ने उन्हें नैनी जेल भेज दिया था। कर्नलगंज पुलिस ने क़ड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें जेल में शिफ्ट कराया था।
नैनी जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार धनंजय सिंह की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। एक डिप्टी जेलर को उनकी सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया है। बंदी रक्षकों के साथ पीएसी का पहरा है। सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन सतर्क है।