फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami 2026 : नाग पंचमी पर शिवमंदिरों में उमड़ा सैलाब, तीसरे सोमवार पर बना अद्भुत संयोग

Mon, 17 Aug 2026 05:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सावन महीने के तीसरे सोमवार पर नाग पंचमी का संयोग होने से नाग वासुकि मंदिर समेत सभी शिवमंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही दूध लावा चढ़ाने के लिए दारागंज स्थित पौराणिक नागवासुकि मंदिर में भक्तों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
श्री मनकामेश्वर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन महीने के तीसरे सोमवार पर नाग पंचमी का संयोग होने से नाग वासुकि मंदिर समेत सभी शिवमंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही दूध लावा चढ़ाने के लिए दारागंज स्थित पौराणिक नागवासुकि मंदिर में भक्तों की भीड़ जमा हो गई। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त रहा। गंगा किनारे स्थित नागवासुकि मंदिर में हर हर महादेव का उद्घोष गूंजता रहा। यमुना  तट पर स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर, नैनी के अरैल में सोमेश्वर नाथ समेत सभी मंदिरों में लोगों का जन सैलाब दिखा। 

विज्ञापन

 

नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार के महासंयोग पर सोमवार को बारिश के बीच भक्त शिवालयों में दूध, बेलपत्र, फल, फूल और पूजन सामग्री लेकर पहुंचे। पौराणिक नागवासुकि मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई।

ललितेश्वर-पारदेश्वर महादेव का भव्य शृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें