प्रयागराज। सीएवी क्रिकेट क्लब ने डॉ. रवि वर्मा स्मारक एसीए अंडर-19 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में वर्मा क्रिकेट क्लब को चार विकेट से और सी सहायक क्रिकेट क्लब ने सावित्री देवी क्रिकेट क्लब को 75 रन से हराया।
सोमवार को भानु प्रताप मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्मा क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 16.4 ओवर में 73 रन (अंशुमान शुक्ला 15, सत्यम यादव 6/32, शैलज्ञ सिन्हा 2/31) पर ही ढेर हो गई। जवाब में सीएवी क्रिकेट क्लब की टीम ने 12.5 ओवर में छह विकेट खोकर 77 रन (अभ्युदय प्रताप सिंह 21, अफजल हासमी 4/27) बना लिए।
वहीं त्रिवेणी मैदान पर सी सहायक क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में सात विकेट खोकर 266 रन (पार्थ वर्धन 63, यशराज 50 नाबाद, अभिषेक यादव 39, अनुराग सिंह 26 अविजित, लक्ष्य यादव 2/58, श्लोक कुमार 2/30) बनाए। जवाब में सावित्री देवी क्रिकेट क्लब की टीम 34.4 ओवर में 191 रन (कुलदीप पटेल 70, बॉबी सेन 31, यशराज 4/34, आजम हुसैन 3/33) ही बना सकी। संवाद