My brother molested by feeding me with drugs
प्रयागराज। खुल्दाबाद में रहने वाली 22 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर ममेरे भाई ने दुष्कर्म किया। यही नहीं उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच ली और फिर ब्लैकमेल कर लगातार कई सालों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके मामा का लड़का भिवंडी महाराष्ट्र में रहता है। 2015 में नानी की तबियत खराब होने पर वह उसके घर आया था। इस दौरान परिवार के लोग ज्यादातर वक्त अस्पताल में रहते थे। इसी दौरान एक दिन अकेला पाकर उसने नशीला पदार्थ मिला कोल्ड ड्रिंक पिला दिया जिससे उसे नींद आने लगी। इसके बाद आरोपी ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील तस्वीरें भी खींच ली। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करता रहा। तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर घर आने पर हर बार दुष्कर्म करता। अंतिम बार वह पिछले साल सितंबर में आया था और तब भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।