कोरोना महामारी को रोकने के लिए मुस्तैदी से तैनात पुलिसकर्मियों को प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन एवं अन्य संगठनों की ओर से शनिवार को सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया। दवा कारोबारियों ने मुट्ठीगंज अतरसुइया और कीडगंज थाने जाकर पुलिसकर्मियों को सैनिटाइजर प्रदान किया। इस दौरान सीओ रूपेश सिंह, इलाहाबाद डिस्ट्रीब्यूशन के अध्यक्ष नरेश कुंद्रा ,प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री लालू मित्तल, इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष श्वेता मित्तल, राम जी जैन,अंश कुंद्रा और अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।