फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक को मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। मुट्ठीगंज के मालवीय नगर में रहने वाले पुरोहित बटेश्वर शास्त्री(35) पर रविवार दोपहर बम-गोली से हमला किया गया। फायरिंग में एक गोली उसकी पीठ में लगी। जिसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

मालवीय नगर निवासी बटेश्वर पुरोहिताई रहता है। पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर 12 बजे के करीब वह दूध लेने के लिए घर से निकला था। मोहल्ले में ही स्थित दुकान पर दूध लेने के बाद वह घर लौट रहा था तभी उस पर बम-गोलियों से हमला बोल दिया गया। इस दौरान एक गोली पीठ में दाहिनी ओर लगी और वह चीखते हुए लहुुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी चीख सुनकर मोहल्ले के लोग निकले तो हमलावर भाग निकला। सूचना पर घरवाले भी पहुंच गए। घायल पुरोहित को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां गोली उसके पीठ में धंसी होने की बात सामने आई। हालांकि डॉक्टरों ने फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई।
उधर घटनास्थल अतरसुइया व मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में दोनों थानों की पुलिस बहुत देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में तय हुआ कि घटना मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र की है। जिसके बाद मुट्ठीगंज पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल व उसके परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने मोहल्ले में ही रहने वाले आशुतोष यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में वांछित है आरोपी
सूत्रों के मुताबिक, पुरोहित को गोली मारने में नामजद आशुतोष पर पहले से आपराधिक मुकदमे हैं। वह कुल पांच मामलों में नामजद है। जिनमें से इसी साल दर्ज जानलेवा हमले के मामले में वह वांछित भी है। बड़ा सवाल यह है कि वांछित अपराधी मोहल्ले में ही घूम रहा था तो आखिर पुलिस को इसकी भनक कैसे नहीं लगी। उधर चर्चा इस बात की भी रही कि भुक्तभोगी पुरोहित पर भी वाराणसी मेें हत्या का मुकदमा दर्ज है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें