फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम मतदान में कमी बिगड़ेगा चुनावी समीकरण

विज्ञापन
Muslim Woman
विज्ञापन

फूलपुर संसदीय सीट की सोरांव विधानसभा में इस बार मुस्लिम मतदाताओं की सुस्ती पार्टियों का गुणागणित बिगाड़ेगी। रमजान और गर्मी ने मुस्लिम मतदाताओं को घरों में ही कैद रखा। हालांकि कुल मतदान में इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़ोत्तरी रही जिसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। गर्मी के बावजूद सोरांव क्षेत्र में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया और मतदान समाप्त होने तक कुल 61 फीसदी मतदान हुआ जो 2014 के लोकसभा चुनाव में हुए 57.07 से अधिक है। हालांकि गर्मी के कारण दिन के 12 बजे के बाद क्षेत्र के अधिकांश बूथों पर सन्नाटा दिखा। लंबी कतारें बूथों से नदारत थीं। लेकिन अधिकांश केंद्रों पर 12 बजे तक 30 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था।

विज्ञापन


जनता इंटर कॉलेज मऊआइमा में लगभग चार हजार मतदाता हैं। यहां पौने दो बजे तक करीब तीस प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा। वोट देने आए खालिद का कहना था कि तेज गर्मी और रमजान की वजह से इस बार मतदान धीमा है। जुबैर, मो. परवेज भी रमजान की वजह मतदान कम होने की बात कहते हैं। बताते हैं कि शाम पांच बजे के बाद मतदान में कुछ तेजी आने की उम्मीद है। जिले की सीमा के अंतिम मतदान केंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबाही आदर्श केंद्र में दिन के दो बजे तक तीस प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।

सोरांव इंटर कॉलेज मतदान केंद्र सोरांव में सुबह मतदान में तेजी देखी गई। 35 प्रतिशत के करीब मतदान 12 बजे तक हो गया था  रहा। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सोरांव स्थित बूथ पर भी यही स्थिति थी। जबकि प्राथमिक विद्यालय हरिसेन गंज में सवा बजे के करीब 50 प्रतिशत मतदान हो चुका था। यहां पोलिंग एजेंट संजय का कहना था कि इस केंद्र पर 60 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें