फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम बेटियों ने छोटी नदियों का जल कलश शंकराचार्य को सौंपा, न्याय यात्रा कुंभ पहुंची

Sat, 26 Jan 2019 02:28 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
kumbh
विज्ञापन

छोटी नदियों की न्याय यात्रा कानपुर, फतेहपुर व कौशाम्बी होते हुए शुक्रवार की सुबह कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 6 में पहुंची। यहां छोटी नदियों का शिविर लगा है। इसके साथ अन्य प्रदेशों से भी लोगों ने नदी के कलश भेजे हैं जबकि 50 से अधिक लोग खुद नदी का जल लेकर पहुंचे। इस क्रम में ससुर खदेरी नदी के तट पर रहने वाले मुस्लिम परिवार की बेटियां नदी जल लेकर आईं।

विज्ञापन


उन्होंने पद मार्च करते हुए छोटी नदी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द और स्वीडन से आये चित्रकार एके डगलस को नदी कलश सौंपा। गंगा को साक्षी मानकर सभी ने छोटी नदियों की रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर एमपी सिंह, कमलेश पटेल पंचायत परिषद के उत्तर प्रदेश सचिव शिवेन्दू मिश्रा, दिनेश शुक्ल, राधेश्याम यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे।

जल कलश में शामिल है इन नदियों का जल
उत्तर प्रदेश की पाण्डु, ससुर खदेरी, बकुलाही, सई, गोमती, तमसा, सेंगर, बेतवा, केन, चन्द्रवल से लेकर जम्मू की तवी, डल झील, झारखंड की स्वर्ण रेखा, मद्य प्रदेश की बिछिया, महाराष्ट्र की मीठी नदी, आसाम से ब्रह्मपुत्र समेत 108 नदियों का जल मिट्टी कार्यकर्ता खुद लाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी बचाना जरूरी : शंकराचार्य

शंकराचार्य अधोक्षजानन्द जी ने कहा कहा कि देश और दुनिया के सामने जल संकट बड़ी चुनौती के रूप में सामने खड़ा है। धरती के ऊपर और धरती के पेट के अंदर पानी खत्म हो रहा है। तेजी से पेड़ कट रहे हैं। जलवायु परिवर्तन का बड़ा खतरा सामने है। खेती और किसान की हालत बदतर हो गई है। इसके पीछे एक बड़ा कारण है देश की छोटी नदियां और ताल तलैया का सूख जाना। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को देंगे पाण्डु का पहला चित्र
अभियान के संयोजक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय चित्रकार एके डगलस और उनकी टीम पाण्डु नदी की वास्तविक पेंटिंग करेगी। निवेदन करेंगे कि नदियों की वास्तविक तस्वीर राष्ट्रपति भवन में रहे। इसे देखकर राष्ट्रपति जरूर देश की छोटी नदियों की हालत पर बेचैन होंगे और नदियों की हालत सुधारने के लिए दखल देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें