फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-बेटे की हत्या, फांसी पर लटका मिला फॉलोअर

विज्ञापन
murder of wife and son and suicide of follower - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
पत्नी-बेटे की हत्या, फंदे पर लटका मिला फॉलोवर
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित आवास के भीतर सनसनीखेज वारदात
छोटा बेटा रात में घर लौटा तब हुई घटना की जानकारी
प्रयागराज। पुलिस लाइन रहने वाला फॉलोवर गोविंदनारायण(52), पत्नी चंद्रा(50) व बेटा सुनील (28) सोमवार रात सरकारी क्वार्टर में मृत पड़े मिले। महिला व उसके बेटे की भारी चीज से सिर पर वार कर हत्या की गई थी जबकि, फॉलोवर की लाश फंदे पर लटकी मिली। पुलिस आशंका जता रही है कि पत्नी-बेटे की हत्या करने के बाद फॉलोवर ने अपनी भी जान दे दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा कर देर रात तक जांच पड़ताल होती रही।
मूल रूप से जालौन के डकोर, चिल्ली का रहने वाला गोविंदनारायण पिछले कई सालों से जिले में तैनात था। वह वर्तमान में डीआईजी कार्यालय में नियुक्त था। पत्नी व दो बेटों सुनील व भारत (22) संग वह पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता था। सुनील मानसिक रूप से बीमार था जबकि, भारत स्टूडियो चलाता था। पड़ोसियों ने बताया कि शाम पांच बजे के करीब फॉलोवर कार्यालय से घर पहुंचा और इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। रात नौ बजे के करीब भारत कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। कई बार आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला तो उसने पिता के मोबाइल पर फोन मिलाया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उसने पड़ोसी को जानकारी दी और फिर शक होने पर दोनों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो देखा कि मां व बड़ा भाई जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे जबकि, पिता फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर एडीजी, डीआईजी, एसएसपी के साथ ही डीएम व अन्य प्रशासनिक अफसर भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की हालत देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि पत्नी-बेटे की हत्या करने के बाद फॉलोवर खुद फांसी पर लटक गया। हालांकि, इसकी वजह क्या रही, इसका पता नहीं चल सका। सूत्रों की मानें तो मौके से एक हथौड़ी भी मिली है। माना जा रहा है कि हत्या में इसी का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों शव भीतर के कमरे में पाए गए। महिला व उसके बेटे की लाश जमीन पर रक्तरंजित हालत में मिली जबकि, फॉलोवर का शव फंदे पर लटका हुआ था। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है। बगल में ही एक मिनी टूलबॉक्स भी पड़ा था। जांच पड़ताल की जा रही है।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें