फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईईआरटी हॉस्टल में झगड़े के बाद बीटेक छात्र की मौत

Mon, 04 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आईईआरटी के अयोध्या हॉस्टल में सोमवार को दिन में रिमोट को लेकर झगडे़ के बाद बीटेक तृतीय वर्ष मैकेनिकल के छात्र सिद्धांत मिश्रा (20) की मौत हो गई। मौत से कुछ देर पहले उसका कॉमन हॉल में कुछ छात्रों से टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने कैंटीन में चाय पी थी और हॉस्टल में चला गया था। जब उसके दोस्त कमरे में पहुंचे तो वह बेहोश था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। दोस्त उसे पहले एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से उसे एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 एसआरएन में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से छात्र उसे लेकर सीधे हॉस्टल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक छात्र के परिजन हॉस्टल नहीं पहुंचे थे। शव हॉस्टल में ही रखा गया था। सिद्धांत मूलरूप से अयोध्या का रहने वाला था। उसके पिता राजेंद्र मिश्रा बाराबंकी के सीएमओ कार्यालय में तैनात हैं। सिद्धांत कटरा में किराए का कमरा लेकर रहता था और कुछ दिन से परीक्षा की तैयारी को लेकर हॉस्टल में कमरा नंबर 239 में दोस्त वैभव, प्रशांत द्विवेदी और शुभम पांडेय के साथ रह रहा था। दोस्तों के अनुसार सोमवार को दोपहर ढाई बजे के आसपास कॉमन हॉल में टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि मामला गालीगलौज तक ही सीमित रहा। इस घटना के बाद से ही सिद्धांत तनाव में था। कुछ देर बाद वह अपने दोस्तों के साथ कैंटीन में गया और चाय पी।

 उसने दोस्तों से कहा कि तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही। इसके बाद वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद दोस्त कमरे में पहुंचे तो वह बेहोश पड़ा था। मुंह से झाग निकलने से जहरीला पदार्थ खाने की आशंका भी जताई जा रही है। उसे पहले कटरा के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उसकी हालत देख डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल भेज दिया। वहां डॉक्टरों ने  सिद्धांत को मृत घोषित कर दिया तो छात्र उसका शव लेकर सीधे हॉस्टल चले आए। छात्र तरह तरह के आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि हॉस्टल में प्राथमिक उपचार के प्रबंध नहीं थे। बवाल की सूचना पाकर एसपी सिटी राजेश यादव, सीओ तृतीय नीति द्विवेदी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तनाव को देखते हुए देर रात तक फोर्स नहीं हटाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें