फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हत्याकांड का खुलासा- पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

Thu, 25 Sep 2025 05:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के फुलतारा गांव के किसान रवि सिंह उर्फ सोनू (32) की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी संध्या सिंह और उसके प्रेमी विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पति की हत्या के आरोप में प्रेमी के साथ गिरफ्तार पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुलतारा गांव के किसान रवि सिंह उर्फ सोनू (32) की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी संध्या सिंह और उसके प्रेमी विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खुरपी, कपड़े, साड़ी और पत्थर के टुकड़े बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि रवि ने करीब नौ माह पहले विकास के संग पत्नी को देख लिया था। इस बात को लेकर आरोपी रंजिश रखने लगा।

विज्ञापन


रवि का शव 22 सितंबर की सुबह खेत में स्थित एक कुएं में रवि का शव उतराता मिला। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ के बाद मामले की तफ्तीश की तो गांव के ही एक युवक की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की हत्या का खुलासा हो गया।

आपसी अनबन बनी रवि की हत्या की वजह

पत्नी संध्या और गांव के ही विकास के प्रेम संबंध के कारण रवि पत्नी को प्रताड़ित करता था, संध्या अपने पति के दुर्व्यवहार से परेशान हो गई। अपने प्रेमी से कहती थी कि पति से आजादी दिला दो वह हम लोगों के प्रेम संबंध में बाधा बन रहा है। घटना वाले दिन रवि अपने मजदूर को खाना देने के लिए खेत जा रहा था। तभी पत्नी ने अपनी प्रेमी को जानकारी देकर पति की हत्या करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें