फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीशंकर ओझा की मौत के डेढ़ महीने के बाद हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
Murder case for one and a half months after the death of Lakshmishankar Ojha
विज्ञापन
लक्ष्मीशंकर ओझा की मौत के ढाई महीने बाद हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

बेटी ने चाचा और दो अन्य को नामजद कराया
प्रयागराज। भाजपा नेता लक्ष्मीशंकर ओझा की मौत के ढाई महीने बाद उनकी बेटी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बेटी ने लक्ष्मी शंकर ओझा के चचेरे भाई और दो अन्य को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा नेता लक्ष्मी शंकर ओझा की बेटी एकता की शादी सरदार पटेल मार्ग के रहने वाले सृष्टि चंद्र दुबे के साथ हुई है। एकता की तहरीर के अनुसार छह अगस्त को वह भदोही स्थित अपने ससुराल में थीं। उनको पता चला कि पिता लक्ष्मी शंकर ओझा को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सात अगस्त को वह पहुंची तो लक्ष्मी शंकर ट्रामा सेंटर में अचेत पड़े हुए थे। चाचा कृपा शंकर वहां मौजूद थे। एकता के मुताबिक उनका एक मकान का विवाद चल रहा है। दुश्मनों ने पिता पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर वह मकान हड़पने का प्रयास किया था। उसके बाद से ही विवाद करने वाले पिता तो मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पिता लक्ष्मीशंकर को पांच अगस्त को एसआरएन लाया गया। उन्हें कौन वहां लाया। इसकी जानकारी नहीं है। उनका स्कूटर गायब है। चाचा कृपा शंकर ने पिता लक्ष्मीशंकर के सिविल लाइंस स्थित घर जाने को मना कर दिया था। बाद में वह रिश्तेदारों के साथ घर गई तो आलमारी का ताला टूटा है। कागजात, नकदी, रिवाल्वर सब गायब थे। इंस्पेक्टर भी सूचना पर पहुंच गए थे। उनका कहना था कि पिता की मौत से वह काफी शाक में थीं। इस कारण अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज करा पाई थी। छह नवंबर को उनकी तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। लक्ष्मी शंकर ओझा के चचेरे भाई कृपा शंकर, विनायक टंडन और पवन गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें