फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम आवारा कुत्तों को खिला रहा खाना

विज्ञापन
municipal corporation seeding food to stray dogs - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
नगर निगम ने लॉक डाउन में भूखे कुत्तों को खाना खिलाने की मुहिम शुरू की है। हर दिन एक हजार रोटियां बनवाकर दिन में तीन बार विभिन्न क्षेत्रों में कुत्तों को खिलाई जा रही हैं। इस कार्य में पशुधन विभाग के साथ दस स्वयंसेवी संस्थाओं को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने भूख से खूंखार हुए कुत्तों के संबंध में खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त रवि रंजन ने नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. धीरज गोयल को भूखे कुत्तों को खाना खिलाने का निर्देश दिया। डॉ. गोयल के मुताबिक नगर निगम प्रतिदिन एक हजार रोटियां बनवा रहा है। कर्मचारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ इन रोटियों को शहर के विभिन्न हिस्सों में भेजा जा रहा है।
नगर की इस पहल को पशु प्रेमियों ने सराहा है। फिलहाल जोर बाजारी इलाकों में है, जहां लॉक डाउन में लोगों का आनाजाना कम है। चौक, कटरा, सिविल लाइंस, सुलेम सराय जैसे क्षेत्रों के साथ अन्य मोहल्लों में कुत्तों को दिन में तीन बार खाना खिलाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें