कई योजनाओं की ली गई जानकारी
सभापति सलिल विश्नोई ने आवास विकास की योजनाओं एवं अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन के बारे में जानकारी मांगी लेकिन अफसर नहीं बता पाए। इस पर सभापति ने विभाग को सर्वे कराके खाली कराई गई जमीन की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। समिति ने विकास प्राधिकरण की आवास एवं विकास योजनाओं आदि की बाबत जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। सदस्यों ने कहा कि आवासीय कॉलोनियों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अस्पताल, शापिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क, स्वीमिंग पूल समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध हों।
सदस्यों ने जिला पंचायत के कार्यों की भी समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पवन सिंह चौहान, मानवेंद्र प्रताप सिंह, निर्मला पासवान, डॉ.केपी श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्यों के अलावा डीएम संजय कुमार खत्री, अपर पुलिस आयुक्त पवन कुमार, पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे।