फूलपुर के मैलहन बाजार में आयोजित इफ्तार पार्टी में रोजा खोलते और शामिल होते रोजेदार व स्थानीय ल
- फोटो : samvad
मैलहन बाजार में वर्षों से साइकिल की दुकान चला रहे मुकेश गुप्ता ने अपने मित्रों की सलाह पर कुछ वर्ष पहले इफ्तार पार्टी की परंपरा शुरू की थी। तभी से वह हर साल रमजान में मदरसा अनवारुल उलूम में रोजेदारों के लिए इफ्तार का आयोजन करते आ रहे हैं।
रविवार की शाम आयोजित इफ्तार पार्टी में सैकड़ों रोजेदारों और अकीदतमंदों ने भाग लिया। रोजा खोलने के बाद सभी ने मिलकर दुआ की और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।
इस आयोजन में मोहम्मद आरिफ और फिरोज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय व्यापारी मुकेश गुप्ता द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने एक साथ रोजा खोलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद आरिफ खान ने किया।