फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश से कच्चा मकान ढहा, एक व्यक्ति की मौत

Tue, 25 Aug 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
होलागढ़ में मलबे में दबने से मृतक सत्येन्द्र उर्फ पप्पू की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सर्वागौहान उर्फ सिंहगढ़ गांव में बारिश से एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें 38 वर्षीय सत्येंद्र उर्फ पप्पू की मौत हो गई। रविवार देर शाम सत्येंद्र अपने घर में खाना खा रहे थे। तभी बगल में जलभराव के कारण कच्चा मकान धराशायी हो गया। मलबे में दबकर सत्येंद्र गंभीर घायल हुए। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। होलागढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पिता लल्लू राम, पुत्र संदीप गौतम, पुत्री आंचल और पत्नी मालती देवी शामिल हैं। सत्येंद्र खेतिहर मजदूरी कर परिवार का पेट पालते थे। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें