फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश और बाढ़ से कई बीघा फसल जलमग्न, किसान चिंतित

Tue, 25 Aug 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बारा के पिपराव में सैकड़ों बीघे धान की फसल जलमग्न - फोटो : Police
विज्ञापन
क्षेत्र में कई दिनों से लगातार हो रही बरसात और बाढ़ से खेतों में पानी भर गया है इससे किसानों की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। जिससे किसान चिंतित हैं। पिपराव में नाले की सफाई नहीं होने और रामनगर के नाले पर बने बाईपास को न हटाने के कारण बारिश का पानी खेतों में भर गया है इससे कई बीघा धान की फसल जलमग्न है।
विज्ञापन

किसान नरेंद्र कुमार, गुलाब, शाहिद, सुशील, फूल सिंह ने कहा कि समय रहते नाले की सफाई और बाईपास को हटा दिया जाता तो जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होती। टोंस और लोनी नदी में आई बाढ़ से किनारों पर बसे कई गांवों में फसलें नुकसान हुई हैं। ग्राम पंचायत चिल्ला गौहानी में ढोंढ़वा नाले के पानी से गोपाल कृष्ण मिश्रा, कमलेश्वर सिंह, सुरेमा देबी, सुनील सिंह, दीपक द्विवेदी आदि किसानों की धान की फसल आठ दिनों से डूबी हुई है। असरवई, चामू, रेही, बैजला आदि गांवों में भी फसल चौपट होने के कगार पर है। तहसीलदार बारा अनिल कुमार पाठक ने कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में लेखपाल को गाटावार सर्वे के लिए लगाया गया है, रिपोर्ट मिलने पर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। साथ ही स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों के नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें