प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से शुक्रवार को शुरू हुई मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ (एमटीएस) परीक्षा में पहले दिन 52.70 फीसदी उपस्थिति रही। लखनऊ के एक परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी को नकल की कोशिश करने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि लखनऊ के पवन ऑनलाइन केंद्र पर परीक्षार्थी लखनऊ के सूरज कुमार की जगह दूसरे को परीक्षा देते पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को एसएससी की परीक्षाओं से डिबार कर दिया गया है। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक ने बताया किपरीक्षा में सबसे अधिक उपस्थिति पटना केंद्र पर सबसे अधिक 60.97 फीसदी उपस्थिति रही। प्रयागराज में 48.15 फीसदी उपस्थिति रही। परीक्षा मध्य क्षेत्र के 19 शहरों में हुई। परीक्षा में पहले दिन कुल 97773 परीक्षार्थियों में से 51524 उपस्थित रहे।