फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीएस 2020 परीक्षा: मध्य क्षेत्र में 42 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी टीयर वन परीक्षा 

Wed, 03 Nov 2021 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
SSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग की एमटीएस-2020 परीक्षा टीयर वन मंगलवार को संपन्न हो गई। सर्वाधिक अभ्यर्थी मध्य क्षेत्र (यूपी और बिहार) में 13,41,030 पंजीकृत रहे। कंप्यूटर बेस्ड यह परीक्षा पांच अक्तूबर को शुरू हुई थी। सूबे में इस परीक्षा के लिए 12 शहरों में केंद्र बनाए गए थे। यूपी में कुल 41.97 और बिहार में 44.06 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल 42.7 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि लगभग 58 फीसदी अभ्यर्थियों ने टीयर वन परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन



प्रयागराज में दस केंद्रों पर 1,00,937 अभ्यर्थी थे। इनमें से 47888 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। इसके अलावा आगरा में 40, अलीगढ़ 34, बरेली में 38, गोरखपुर में 40, झांसी में 40, कानपुर में 41, लखनऊ में 38, मेरठ में 40, मुरादाबाद में 37 वाराणसी में 46 और मुजफ्फनगर में 38 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। बिहार में भी परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए थे। भागलपुर में 42, दरभंगा में 36, मुजफ्फपुर में 38, पटना में 46, आरा में 46, पूर्णिया में 44 और रांची में 33 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें