गंगा गुरुकुलम स्कूल' में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दैनिक जीवन में योग के महत्व को बढ़ावा देना और छात्रों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना था।
गंगा गुरुकुलम स्कूल' में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दैनिक जीवन में योग के महत्व को बढ़ावा देना और छात्रों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक आलोक सिंह और कुंदन सिंह के द्वारा 'योग सत्र' का संचालन किया गया। उन्होंने छात्रों को विभिन्न आसन और श्वास तकनीक के माध्यम से मार्गदर्शन किया। इसके बाद गुरुकुलम के छात्रों द्वारा 'सामूहिक योग प्रदर्शन' किया गया।
विज्ञापन
उपस्थित छात्रों के लिए 'योग प्रश्नोत्तरी’ तथा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों द्वारा निबंध प्रतियोगिता' का भी आयोजन किया गया। छात्रों, शिक्षकों के साथ स्कूल स्टाफ के अन्य सदस्यों ने फिटनेस और योग के प्रति जुनून जगाने के लिए विभिन्न आसन किए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता ने योग सत्र के सभी प्रतिभागियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामनाएं प्रेषित की। सत्र के अंत में प्रिंसिपल माधुरी श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और स्टाफ सदस्यों को धन्यवाद दिया।