फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसदों-विधायकों के मुकदमों के लिए विशेष न्यायालय गठित

Wed, 22 Aug 2018 01:43 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
Court
विज्ञापन
सांसदों और विधायकों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमों के शीघ्र निस्तारण हेतु सूबे मेें विशेष न्यायालय का गठन कर दिया गया है। हाईकोर्ट के महानिबंधक ने इस आशय की अधिसूचना मंगलवार को जारी की। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी को विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह प्रदेश भर के सांसदों और विधायकों पर चल रहे आपराधिक मुकदमों की सुनवाई करेंगे। प्रदेश सरकार ने इस आशय का शासनादेश 29 जून 2018 को जारी किया था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सुप्रीमकोर्ट ने सभी राज्यों में सांसदों-विधायकों पर चल रहे आपराधिक मुकदमों की शीघ्र सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय गठित किया था। प्रदेश भर में सांसदों विधायकों के सैकड़ों आपराधिक मुकदमे लंबित हैं, जिनका शीघ्र निस्तारण नहीं हो पा रहा था। इसे देखते हुए सुप्रीमकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सभी राज्यों में विशेष न्यायालय गठित कर ऐसे मुकदमों का त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिया था।
सीबीआई कोर्ट के न्यायाधीश रह चुके हैं पवन तिवारी
इलाहाबाद। एमपी-एमएलए के मुकदमों हेतु गठित विशेष न्यायालय के न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी इससे पूर्व विशेष न्यायालय सीबीआई गाजियाबाद के जज भी रह चुके हैं। मूल रूप से भदोही निवासी न्यायाधीश तिवारी ने सीबीआई जज के तौर पर निठारी कांड में फांसी की सजा सुनाई थी। वह एनआरएचएम घोटाला, यादव सिंह समेत तमाम महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई कर रहे थे। इलाहाबाद में उनको 23 अप्रैल 2018 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया था। वह पीसीएस जे 2005 कैडर के अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें