फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सांसद उज्ज्वल रमण ने जलभराव का लिया जायजा

Tue, 08 Sep 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा तहसील के बरहा गांव में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से डूबी धान की फसल को लेकर कि
विज्ञापन
बारिश के पानी की निकासी न होने पर ग्रामीणों की मांग पर सोमवार शाम सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने मांडा के आहोपुर नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग को निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। सांसद ने बरहा में पीड़ित किसानों से वार्ता कर नया नाला बनाने की घोषणा की। उन्होंने मेजा के अमिलिया कला नहवाई में डूबी धान की फसल भी देखी। मांडा के बरहा कला, मसौली, ढिलिया, ऊंटी सहित कई गांवों की हजारों बीघा धान की फसल डूबकर नष्ट हुई। पिछले वर्ष भी फसल खराब हुई थी, पर प्रशासन से मुआवजा नहीं मिला। सांसद ने प्रशासन से डूबी फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने को कहा। इस मौके पर योगेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम शंकर पटेल, अंशू सिंह, त्रिभुवन नाथ पाण्डेय, अभिषेक पांडेय, विनोद सिंह, कमलाकांत तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें