फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

prayagraj : टिकट कटने के बाद पहली बार प्रवीण से मिलने पहुंचीं सांसद केशरी देवी, कहा- करुंगी भाजपा का प्रचार

Wed, 17 Apr 2024 04:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विधायक प्रवीण ने केशरी देवी का स्वागत किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सांसद ने भाजपा के पदाधिकारियों से मुलाकात की। वह करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहीं और पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताऑ के साथ चुनाव पर चर्चा की। 
विज्ञापन
टिकट कटने के बाद पहली बार भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल से मिलने पहुंचीं सांसद केशरी देवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद केशरी देवी ने बुधवार को फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल से मिलने के लिए पहली बार पहुंचीं। मौका था प्रवीण पटेल के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह का। बुधवार को सांसद केशरी देवी अचानक कार्यक्रम में पहुंच गईं। विधायक प्रवीण ने केशरी देवी का स्वागत किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सांसद ने भाजपा के पदाधिकारियों से मुलाकात की। वह करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहीं और पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताऑ के साथ चुनाव पर चर्चा की। 

विज्ञापन


कार्यक्रम संपन्न होने के बाद केशरी देवी पर आने लगीं तो भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल उनको छोड़ने के लिए उनकी गाड़ी तक आए। केशरी देवी ने कहा कि वह पार्टी के फैसले का स्वागत करती हैं। वह लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण पटेल का चुनाव प्रचार करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें