फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के लक्ष्मण बोले : कांग्रेस ने कभी भी नहीं दिया वल्लभ भाई पटेल को सम्मान

Fri, 04 Nov 2022 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेडिकल कालेज स्थित प्रीतम दास प्रेक्षागृह में  भाजपा पिछड़ा वर्ग की ओर से सरदार पटेल के जन्मोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  शामिल राज्यसभा सदस्य ने कहा कि सरदार पटेल के कारण आजादी के 13 महीने के बाद निजाम की सल्तनत को परास्त करने के बाद हैदराबाद को आजादी मिली।
विज्ञापन
Prayagraj News : के लक्ष्मण, सांसद भाजपा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डा. के लक्ष्मण ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस की सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को वो सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल की सबसे बड़ी प्रतिमा जिसे हम स्टैचू ऑफ  यूनिटी के नाम से जानते हैं उसका निर्माण कर उन्हें  सम्मान देने का कार्य किया गया। 

विज्ञापन



मेडिकल कालेज स्थित प्रीतम दास प्रेक्षागृह में  भाजपा पिछड़ा वर्ग की ओर से सरदार पटेल के जन्मोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  शामिल राज्यसभा सदस्य ने कहा कि सरदार पटेल के कारण आजादी के 13 महीने के बाद निजाम की सल्तनत को परास्त करने के बाद हैदराबाद को आजादी मिली। इसके बाद ही हैदराबाद अखंड भारत का हिस्सा बना। उन 13 महीने में जो निजाम सल्तनत के खिलाफ भारत की एकता के लिए लड़ाई लड़ते हुए जो लोग शहीद हो गए उनको शहादत का दर्जा मोदी सरकार में। आज भारत तोड़ने वाले लोग भारत जोड़ने का अभियान सिर्फ सत्ता प्राप्त करने के लिए कर रहे हैं ।

विज्ञापन

कार्यक्रम में  मुख्य वक्ता के रूप में डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी सरदार  पटेल के अखंड भारत निर्माण के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित है और आज हमारे देश के सैनिक देश के दुश्मनों के घर में घुसकर मारकर बदला ले रहे हैं । सरदार वल्लभभाई पटेल किसानों के नेता थे।


इस अवसर पर  प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरदार जी ने अपने कुशल नेतृत्व और दृढ़ निश्चय के कारण 562 रियासतों को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधा। कार्यक्रम में सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक गुरु  प्रसाद मौर्य, हर्षवर्धन बाजपेयी ने भी अपने विचार व्यक्त  किए। इस अवसर पर  पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अश्वनी पटेल, उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया, मनोज कुमार कुशवाहा , राजेश केसरवानी, विक्रम सिंह, विभूति  नारायण सिंह, अनुज कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें