फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जताई आपत्ति : केशरी देवी को विदा करने के लिए उठे जीएम तो भड़के सांसद अकबरपुर

Sat, 23 Apr 2022 01:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जीएम को कुर्सी से उठता देख जनार्दन मिश्र शांत हो गए। सांसद जनार्दन मिश्र द्वारा सुझाव दिए जाने के दौरान जीएम का अपनी सीट से उठना अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले को नागवार लगा। उन्होंने तेज आवाज में कहा कि बिना अध्यक्ष की अनुमति के जीएम ने कैसे उठने की हिम्मत की।
विज्ञापन
Prayagraj News : उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में मौजूद सांसद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल केे सांसदों की बैठक में शुक्रवार को खासा शोर शराबा हुआ। इस दौरान जीएम एनसीआर प्रमोद कुमार को अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने खूब खरी खोटी सुनाई। 

विज्ञापन

दरअसल होटल कान्हा श्याम में आयोजित बैठक में अपना सुझाव देने के बाद किसी कार्यक्रम में जाने के लिए सांसद केशरी देवी पटेल खड़ी हो गईं। वह जाने लगीं तो उनके सम्मान में जीएम प्रमोद कुमार और डीआरएम मोहित चंद्रा भी उन्हें कुछ दूर तक छोड़ने के लिए चल दिए। जबकि उस दौरान सांसद रीवा जनार्दन मिश्र का वक्तव्य शुरू ही हुआ था।


जीएम को कुर्सी से उठता देख जनार्दन मिश्र शांत हो गए। सांसद जनार्दन मिश्र द्वारा सुझाव दिए जाने के दौरान जीएम का अपनी सीट से उठना अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले को नागवार लगा। उन्होंने तेज आवाज में कहा कि बिना अध्यक्ष की अनुमति के जीएम ने कैसे उठने की हिम्मत की। यहां सांसद बोल रहे हैं और आप सीट छोड़कर खड़े हो गए।
विज्ञापन



यह अपमानित करने जैसा है। इस दौरान वहां हॉल में बैठे अफसर एक- दूसरे का चेहरा देखने लग। बाद में जीएम और डीआरएम आकर अपनी सीट पर बैठ गए। इस पर केशरी देवी को कहना पड़ा कि माननीय सांसद आप अपनी बात रखिए, आपको कोई मना भी नहीं कर रहा। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें