फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पीएम मोदी: पहले दिन आधी ही भरीं सीटें

Sat, 25 May 2019 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
pm modi film poster - फोटो : twitter
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बॉयोपिक फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ शुक्रवार को नेशनल रिलीज के साथ संगमनगरी के सिनेमाघरों में भी लगी। सिविल लाइंस स्थित पैलेस थिएटर तथा पीवीआर सिनेमाज में दो-दो शो, कार्निवाल सिनेमाज पायल में एक शो, स्टार वर्ल्ड के गौतम ऑडी वन में तीन शो और चंद्रलोक में चार शो सहित एक दिन में फिल्म के कुल बारह शो चले।
विज्ञापन


तकरीबन दो घंटे तीन मिनट की फिल्म में पीएम मोदी के बचपन से लेकर शपथ ग्रहण करने तक के सफरनामे को बखूबी दिखाया गया है। मीरापुर के सुमित श्रीवास्तव, अशोक नगर के अमित, शोध छात्र अमितेश शुक्ल तथा सुप्रिया सहित आमतौर पर दर्शकों को फि ल्म अच्छी लगी। फिल्म को पहले ही रिलीज होना था लेकिन आचार संहिता के कारण इसके प्रदर्शन पर रोक थी। मतगणना परिणाम आने के बाद फिल्म रिलीज हुई। परिणाम भले ही मोदी के पक्ष में रहा लेकिन उन पर बनी फिल्म देखने पहले दिन अपेक्षित दर्शक नहीं पहुंचे।

‘अमर उजाला’ से बातचीत में पैलेस थिएटर के प्रबंधक ललित श्रीवास्तव ने कहा कि फिल्म दर्शकों को पसंद आई। फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका में दर्शकों ने विवेक ओबराय के अभिनय को भी सराहा। हालांकि पहले दिन तकरीबन आधे दर्शक ही जुट सके लेकिन उम्मीद है, आने वाले दिनों में दर्शकों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें