फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी, समरकंद राज्य विवि के बीच एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपलआईटी एवं समरकंद राज्य विवि उज्बेकिस्तान एक साथ मिलकर अगले चार वर्ष तक शैक्षणिक विकास के लिए काम करेंगे। दो देशों के महत्वपूर्ण संस्थानों के बीच शुक्रवार को एक शैक्षिक अनुबंध (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। ट्रिपलआईटी की ओर से रजिस्ट्रार प्रो. शिर्शू वर्मा एवं राज्य विश्वविद्यालय उजबेकिस्तान की ओर से कुलपति प्रो. आरआई खलमुरदोव ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर संस्थान के निदेशक प्रो. पी नागभूषण एवं प्रबंधन अध्ययन विभाग की अध्यक्ष डॉ. विजयश्री तिवारी मौजूद रहीं। एमओयू की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई।
विज्ञापन

एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने कहा कि दोनों संस्थान शैक्षणिक ज्ञान का आदान प्रदान करेंगे। इसमें दोनों संस्थानों के एक-दूसरे के संकाय सदस्य जाकर काम कर सकेंगे। इस दौरान दोनों संस्थान अनुसंधान एवं शोध कार्य की गतिविधियों को भी साझा करेंगे। दोनों पक्ष शोध के उपलब्ध क्षेत्रों में अपने रिसर्च को प्रोत्साहित करेंगे। इसके तहत सेमिनार, कार्यशाला एवं सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंडो-उज्बेकिस्तान के बीच सूचना संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) केन्द्र की स्थापना की जाएगी।
संकाय सदस्यों की ओर से विषयों के पठन-पाठन के वार्षिक मूल्यांकन, एक दूसरे के यहां ठहरने की अवधि, शुल्क आदि को अलग से तय किया जायेगा। दोनों देशों के संस्थानों की ओर से इसके लिए टॉस्क फोर्स कमेटी का गठन किया गया है। इसमें ट्रिपलआईटी एवं इंडो उज्बेक संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) केंद्र की स्थापना की जाएगी। ट्रिपलआईटी की ओर से टॉस्क फोर्स कमेटी में प्रो. शिर्शू वर्मा समन्वयक, डॉ. विजयश्री तिवारी सह समन्वयक, डॉ. प्रीतिश भारद्वाज, डॉ. मानवेंद्र मिश्र, डॉ. वृजेंद्र सिंह, डॉ. सुनील यादव, डॉ.उत्कर्ष गोयल, डॉ. रेखा वर्मा एवं अंशु आनंद सदस्य होंगे।
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी में झंडारोहण 9.30 बजे
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में निदेशक प्रो. पी. नागभूषण में प्रात: 9.30 बजे प्रशासनिक भवन के सामने राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे। संस्थान परिसर में निवास कर रहे शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं पारस्परिक दूरी एवं फेस मास्क का पालन करते हुए इस राष्ट्रीय कार्यक्त्रस्म में शामिल होगे। घर से भी संस्थान की वेबसाइट के मुख्य पृष्ट पर एवं उनकी ई-मेल पर लिंक उपलब्ध रहेगा, उसके जरिए ध्वजारोहण में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें