दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर करते मेजा ऊर्जा निगम और एएलआ
दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए मेजा ऊर्जा निगम और एएलआईएमसीओ के बीच एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर हुआ है। ऊर्जा निगम के सीईओ जी श्रीनिवास राव ने बताया कि दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस समझौते के अंतर्गत परियोजना प्रभावित एवं आसपास के क्षेत्रों में निवास करने वाले दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की पहचान कर उन्हें कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण एवं अन्य आवश्यक सहायक साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। मौके पर विवेक चन्द्रा, अजय सिंह, डॉ. अरविन्द सिंह, ऋषि राज आदि रहे।