फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाइक सवार युवक ने कुत्ते को बचाने की कोशिश में जान गंवाई, दो घायल

Wed, 29 Jul 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सहसों मृतक शनी गुप्ता की फाइल फोटो।
विज्ञापन
प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर कसेरुआ खुर्द स्थित जी सिंह विधि महाविद्यालय के पास सोमवार देर रात कुत्ते को बचाने की कोशिश में युवक की जान चली गई। इस दौरान उसके दो साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

फूलपुर फाटक निवासी बाइक सवार शनि गुप्ता (22) पुत्र कपिल अपने साथी राजीव गुप्ता उर्फ अप्पू (28) पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता और अरुण कुमार (25) पुत्र कल्लू के साथ अंदावां से घर लौट रहे थे। वह कसेरुआ खुर्द स्थित जी सिंह विधि महाविद्यालय के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया।
कुत्ते को बचाने में वह अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन शनि गुप्ता (22) को तत्काल झूंसी के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, घायल राजीव गुप्ता और अरुण कुमार का फूलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक 12वीं पास था। पिता कपिल गुप्ता फूलपुर में चाय की दुकान चलाते है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।

युवक की मौत से पसरा मातम
युवक की मौत के बाद रेलवे फाटक क्षेत्र में मातम है। बड़ी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। हादसे ने एक बार फिर लावारिस पशुओं से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें