फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

विज्ञापन
कोरांव से मृतक मिराजुद्दीन उर्फ पप्पू फाइल फोटो - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
कोरांव थाना क्षेत्र के सेमरी बाघराय गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान भारतगंज, मांडा निवासी मिराजुद्दीन उर्फ पप्पू (45) के रूप में हुई है। वह अपनी बेटी खुशबू बानो के निकाह का निमंत्रण बांटने कोरांव बाजार जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ जिगिना निवासी साढ़ू भी थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिराजुद्दीन ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए। आसपास के लोगों ने उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी कोरांव पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का साढ़ू हादसे में बाल-बाल बच गया।
मिराजुद्दीन की इकलौती बेटी खुशबू का निकाह आगामी 15 नवंबर को होना है। पिता अपनी बेटी के विवाह का निमंत्रण बांटने निकले थे। सड़क हादसे में उनकी जान चली जाने से बेटी के हाथ पीले करने का सपना अधूरा रह गया। विवाह से पहले पिता की अर्थी देखकर बेटी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें