फ़ोटो कैप्शन: मांडा मृतक बलिराम बिंद की फाइल फोटो।
मिर्जापुर राजमार्ग पर बसकडी गांव में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया।
नहवाई मौजा चक मुसाही निवासी बलराम बिंद (48) पुत्र राम नारायण एक स्थानीय पेट्रोल पंप पर कार्यरत थे। मंगलवार रात वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए मिर्जापुर जनपद के जिगिना थाना क्षेत्र स्थित मुरादपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान बसकडी गांव के सामने रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी फूलदेई समेत बेटे दीपक, सुनील और दिलीप का रो-रोकर हाल बेहाल है। इंस्पेक्टर अनिल वर्मा ने बताया कि मृतक के पुत्र दीपक कुमार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।