फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Mon, 29 Jun 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मृतक ओम् शिवम् पांडेय की फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में शनिवार रात डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भुंडा गांव निवासी 27 वर्षीय ओम शिवम पांडेय पुत्र बालकृष्ण पांडेय कचहरी में वे वकालत करते थे। शनिवार रात वे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह एसबीआई बैंक के पास पहुंचे कि पीछे से आए डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वे घायल हो गए। पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। बेटे की असमय मौत से मां निर्मला देवी समेत पूरे परिवार का हाल बेहाल है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। जहां, डीहा घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें