फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 17 Oct 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
जगतपुर फोटो। उतरांव थाना क्षेत्र के कसिया कापुरा गांव निवासी मृतक विशाल गुप्ता की फाइल फोटो
विज्ञापन
उतरांव के कसियाकापुर गांव निवासी विशाल गुप्ता (25) की शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बबुरिहा हाईवे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। विशाल सुबह किसी काम से घर से निकला था और दोपहर में लौट रहा था। टक्कर से उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर उतरांव पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। मृतक विशाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और फुलकी बेचने का काम करता था। उसकी पत्नी गीता देवी के साथ एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें