फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रेन से गिरकर घायल युवक की गई जान

Sat, 17 Oct 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो अनूप मिश्रा
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट पर मेजा के अमिलिया कला गांव के सामने बृहस्पतिवार रात एक युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मांडा थाना क्षेत्र के लक्षन चौकठा गांव के अनूप मिश्र (24) प्रतिदिन प्रयागराज से मेमो ट्रेन से लौट रहे थे। बताया जाता है कि वह ट्रेन के गेट पर खड़े थे। अमिलिया कला के सामने वह ट्रेन से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल अनूप को परिजन उपचार के लिए शहर ले जा रहे थे। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का बुरा हाल है। मेजा थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें