फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पुराने यमुनापुल पर संदिग्ध हालत में मिली बाइक, युवक के नदी में छलांग लगाने की आशंका

Sat, 26 Sep 2026 02:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुराने यमुना पुल पर शनिवार सुबह एक बाइक संदिग्ध हालत में खड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। बाइक अतरसुइया निवासी तुषार की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी है।
विज्ञापन
पुराना यमुना पुल प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराने यमुना पुल पर शनिवार सुबह एक बाइक संदिग्ध हालत में खड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। बाइक अतरसुइया निवासी तुषार की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही जल पुलिस और कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पुराने यमुनापुल पर बाइक लावारिस हालत में खड़ी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बाइक के संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह अतरसुइया निवासी तुषार की है। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें