फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मां ने बेटे पर लिखाया बहू की हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज।
विज्ञापन

कीडगंज में यमुना बैंक रोड स्थित वंशकार झोपड़पट्टी में पत्नी की हत्या के आरोपी पति मुन्नू पर उसकी ही मां गुड्डी देवी ने हत्या का मुकदमा लिखाया है। दिल्ली से पहुंचे मृतका के पिता ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की मां से ही तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया। साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया।
आरोप है कि मुन्नू ने मंगलवार देर रात पत्नी ममता(35) की चाकू-पेचकस से हत्या कर दी थी। बुधवार को आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव मोर्चरी भेजा। मृतका के पिता व भाई दिल्ली में रहते हैं, जो देर रात कीडगंज थाने पहुंचे। हालांकि, जब उनसे तहरीर मांगी गई तो वह पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पिता मुकदमा लिखाने को तैयार नहीं था। उसका कहना था कि दामाद जेल चला गया तो उसके चार बच्चों का पालन-पोषण कौन करेगा। बहुत समझाने पर भी वह मुकदमा लिखाने को राजी नहीं हुए। इसके बाद पुलिस पशोपेश में पड़ गई। वहीं, आरोपी की मां गुड्डी देवी ने ही अपने बेटे के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें