फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : घर के बरामदे में सो रहे मां-बेटे की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के पीछे रंजिश का संदेह

Mon, 14 Dec 2020 03:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : सोरांव में मां-बेटे की हत्या के बाद मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

गंगापार के सोरांव स्थित सरायदीना गांव में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। धर्मू देवी (52) व उसके बेटे सुरेंद्र (24) को सोते वक्त पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। सुबह बिस्तर पर दोनों के खून से लथपथ शव मिलने पर सनसनी फैल गई। एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। मृतका के छोटे बेटे ने जमीन की रंजिश में हत्या का शक जताते हुए गांव के ही सात लोगों को नामजद कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन

 

prayagraj news : सोरांव में मां-बेटे की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : prayagraj
सरायदीना गांव निवासी धर्मू के पति रामसजीवन की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह यहां दो बेटों सुरेंद्र व महेंद्र के साथ रहती थी। खेती व गाय का दूध बेचकर परिवार का खर्च चलता था। महेंद्र दो दिन पहले शादी में शामिल होने रिश्तेदारी में चला गया था। रविवार सुबह गांव का ही एक बच्चा दूध लेने पहुंचा। बहुत आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर उसे लगा कि घरवाले अभी सो रहे हैं। ऐसे में वह उन्हें जगाने के लिए भीतर जाने लगा। बरामदे में पहुंचते ही उसके होश उड़ गए। वहां धर्मू व सुरेंद्र खून से लथपथ मृत पड़े थे। वह चीखते हुए गांव में भागा और जानकारी दी तो मौके पर ग्रामीण जुट गए। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में आईजी, एसएसपी समेत अन्य अफसर पहुंच गए। जांच पड़ताल में पता चला कि पीट-पीटकर मां-बेटे की हत्या की गई थी। सूचना पर महेंद्र भी आ गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। 
विज्ञापन

शक के आधार पर सात नामजद, पांच हिरासत में

prayagraj news : सुरेंद्र पासी (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
मृतका के छोटे बेटे महेंद्र ने शक के आधार पर गांव के ही श्यामलाल समेत सात लोगों को नामजद  कराया है। उसका आरोप है कि आरोपियों से उसका जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। जो आए दिन उसकी मां, उसे व उसके भाई से गालीगलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते थे। श्यामलाल व उसके बेटे राकेश व विजय धमकाते थे कि पूरे परिवार को खत्म कर जमीन पर कब्जा कर लेंगे। उनके इस कृत्य में रामनरेश व उसके बेटे धर्मराज, बोड़ई व लकडू साथ देते थे। इसी क्रम शनिवार रात आरोपियों ने उसकी मां व भाई की हत्या कर दी। एसपी गंगापार ने बताया कि पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। 

प्रारंभिक जांच पड़ताल में जमीन के विवाद की बात बताई गई है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है। 
सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें