भगवतीपुर में बुजुर्ग किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बुजुर्ग किसान ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो कोशिश कर देखा गया तो वह फंदे में लटके हुए थे।दशरथ लाल (65) पुत्र जगदेव प्रसाद निवासी भगतवीपुर अहिरान खेती करने के साथ पशुपालक थे। मृतक का नया मकान प्रयागराज- रायबरेली हाईवे पर है। जिसमें बेटा, बहू और पत्नी रहते हैं। पुश्तैनी मकान में दशरथ लाल रहते रहे।
बताया गया कि कुछ दिनों से दशरथ लाल परिवार से अलग होकर पुराने मकान में रहने लगे। बुधवार की शाम खाना खाकर वह कमरे में सो गए। सुबह करीब 9 बजे परिजन उनके पास पहुंचे देखा कि दरवाजा बंद था। आवाज देने से कोई जबाब नहीं मिला।शक होने पर लोगों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। सूचना मिलते पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कब्जे लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेज दिया। मृतक की पत्नी मालती देवी व इकलौते बेटे प्रमोद कुमार का रो-रो कर बुरा हाल रहा।