फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि के ज्यादातर कॉलेजों का नैक मूल्यांकन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध ज्यादातर कॉलेजों का नैक मूल्यांकन नहीं हुआ है और यूजीसी किसी भी वक्त इनका अनुदान रोक सकता है। विश्वविद्यालयों और कॉलेज के लिए नैक ग्रेडिंग अनिवार्य कर दी गई है। राज्य विश्वविद्यालय प्रशासन ने नैक मूल्यांकन को बढ़ावा देने के लिए चार दिवसीय सेमिनार कराने का निर्णय लिया है। यह सेमिनार 28 से 31 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

सेमिनार में शामिल होने के लिए राज्य विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार शेषनाथ पांडेय की ओर से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्योें को पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय से संबद्ध बहुत ही कम महाविद्यालयों में नैक मूल्यांकन का कार्य कराया गया है, जो चिंता का विषय है। विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर सरस्वती हाईटेक सिटी, नैनी में आयोजित होने वाले इस सेमिनार में प्रतिभाग करने के लिए प्रति व्यक्ति पांच हजार रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। पंजीकरण एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। सेमिनार में अलग-अलग कॉलेजों के प्रतिनिधियों को अलग-अलग दिन बुलाया गया है और इसके लिए महाविद्यालय कोड निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें