फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी दिसंबर 31 फीसदी ज्यादा शराब गटक गए शहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 31 फीसदी ज्यादा हुई अंग्रेजी शराब की खपत
विज्ञापन

पिछले साल की अपेक्षा 7.34 करोड़ ज्यादा मिली एक्साइज ड्यूटी
प्रयागराज। जिले में अबकी दिसंबर शराब के शौकीनों के लिए कुछ ज्यादा ही मुफीद रही। अब इसे भीषण सर्दी का असर कहें या फिर कुछ और, पिछले दिसंबर के मुकाबले इस बार जिले के लोग साल के आखिरी महीने में 31 फीसदी ज्यादा शराब गटक गए। जिले में कुल 30.68 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई, यानी औसतन एक करोड़ की शराब प्रतिदिन पी गई। जिसके चलते आबकारी विभाग को पिछले साल की अपेक्षा 7.34 करोड़ रुपये ज्यादा एक्साइज ड्यूटी मिली।
शराब की खपत यूं तो साल भर होती है लेकिन सर्दियों के सीजन में इसमें थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। हालांकि अबकी दिसंबर जिले में शराब की खपत में अच्छी खासी उछाल आई। आबकारी विभाग के आकंड़ों के मुताबिक, केवल दिसंबर महीने की बात करें तो इस साल यहां अंग्रेजी शराब की बिक्री में करीब 31 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई। 2018 में जहां दिसंबर के महीने में अंग्रेेजी शराब की 6.22 लाख बोतलें बिकीं, वहीं 2019 में यह आंकड़ा 8.18 लाख पर पहुंच गया।
विज्ञापन

यानी इस दिसंबर लगभग दो लाख ज्यादा बोतलों की बिक्री हुई। राजस्व के हिसाब से यह सरकार के लिए भी बेहद फायदेमंद रहा। नाम न बताने की शर्त पर आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शराब की प्रति पेटी 4500 रुपये की औसतन एक्साइड ड्यूटी मान ली जाए तो पिछले दिसंबर जहां 23.34 करोड़ रुपये की अंग्रेजी शराब बिकी। वहीं इस वर्ष 30.68 करोड़ रुपये की अंग्रेजी शराब जिले भर में बेची गई। यानी केवल दिसंबर के महीने की बात करें तो सरकार को पिछले साल के मुकाबले एक्साइज ड्यूटी के रूप में इस साल 7.34 करोड़ रुपये ज्यादा मिले।
अन्य महीनों की बिक्री में भी उछाल
वैसे आंकड़ों की बात करें तो जिले में अन्य महीनों में भी पिछले साल की अपेक्षा इस साल अंग्रेजी शराब की बिक्री में उछाल आया। वित्तीय वर्ष शुरू होने यानी अप्रैल से लेकर दिसंबर तक की बात करें तो 2018 में 45.99 लाख बोतलें बिकीं। वहीं 2019 में इस अवधि तक 56.15 लाख बोतलें खरीदी गईं। यानी बिक्री में कुल 10.16 लाख बोतलों की बढ़ोत्तरी हुई। 2018 में जहां अप्रैल से दिसंबर तक अंग्रेजी शराब की बिक्री से सरकार को 1.72 अरब रुपये की एक्साइज ड्यूटी मिली वहीं 2019 में यह आंकड़ा 2.10 अरब हो गया। यानी सरकार को मिलने वाली एक्साइज ड्यूटी में करीब 38 करोड़ का इजाफा हुआ।
बीयर के शौकीनों की भी बढ़ी संख्या
अगर जिले में अंग्रेजी शराब की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई तो बीयर के शौकीनों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक केवल दिसंबर की बात करें तो पिछले साल की अपेक्षा 2019 में बीयर की 1.55 लाख केन ज्यादा बिकीं। 2018 के अंतिम महीने में जहां 8.88 लाख केन की बिक्री हुई थी वहीं बीते साल 10.43 लाख केन की खरीदारी ग्राहकों ने की। अप्रैल से दिसंबर तक के आंकड़ों की बात करें तो 2019 में बीयर की लगभग 14 लाख केन ज्यादा बिकीं। बता दें कि इस दौरान कुल 1.19 करोड़ बीयर केन की बिक्री हुई जबकि 2018 में यह आंकड़ा 1.05 करोड़ बीयर केन का था।
विज्ञापन

जिले में शराब की बिक्री के हिसाब से यह साल बेहद अच्छा रहा। दिसंबर माह तक की कुल बिक्री की बात करें तो इस वर्ष बीयर की बिक्री में करीब आठ फीसदी जबकि अंग्रेजी शराब की बिक्री में लगभग 22 फीसदी का इजाफा हुआ। कुल राजस्व की बात करें तो 27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
-संदीप बिहारी मोडवेल, जिला आबकारी अधिकारी
एक नजर
दिसंबर में बिक्री
वर्ष अंग्रेजी शराब(बोतल) बीयर(केन)
2019 8,18,209 10,43,314
2018 6,22,553 8,88,093
अप्रैल से दिसंबर तक की बिक्री
वर्ष अंग्रेजी शराब बीयर
2019 56,15,914 1,19,27,412
2018 45,99,860 1,05,63,001
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें