पहले दिन डेढ़ हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
प्रयागराज। एसआई भर्ती परीक्षा में पहले दिन डेढ़ हजार से ज्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 4482 अभ्यर्थियों में से 2668 ही परीक्षा में शामिल हुए। तीन पलियों में परीक्षा का आयोजन जिले में सात केंद्रों पर किया गया। इनमें नैनी, धूमनगंज व झूंसी में 2-2 और सरायइनायत का एक केंद्र शामिल हैं। इस दौरान सुरक्षा केलिए सभी केंद्रों पर सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम तैनात रही। परीक्षा का आयोजन तीन दिसंबर तक किया जाएगा।