टिकट विंडो खुलते ही सीटें हो जा रही फुल
त्योहारी सीजन में टिकट विंडो खुलते ही सीटें फुल हो जा रही हैं। प्राइमरी ट्रेनों में तो यात्रा तिथि से दो-दो महीने पहले से ही सभी टिकटें बुक हैं। दिल्ली से प्रयागराज होते हुए वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जिसका किराया अन्य ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा है उसमें 17 से 19 अक्तूबर की अवधि में रिग्रेट हो गया है। प्रयागराज एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 16 से 19, सेकंड एसी में 16 से 18 अक्तूबर तक आरक्षण पिछले कई दिन से रिग्रेट ही दिखा रहा है।
‘यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे इस बार रिकार्ड संख्या में स्पेशल ट्रेन संचालित कर रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो स्पेशल ट्रेन की संख्या बढ़ाई जा सकती है’ - डाॅ. अमित मालवीय, सीनियर पीआरओ, एनसीआर