प्रयागराज। यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 46360 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। हाईस्कूल में कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट के लिए 20759 आवेदन आए हैं। इनमें मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के तहत 5283, बरेली के 4142, प्रयागराज के 2575, वाराणसी के 6613 व गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के तहत 2146 आवेदन शामिल हैं। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आए कुल 25501 आवेदनों में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के 5291, बरेली के 3092, प्रयागराज के 6978, वाराणसी के 6973 व गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के 3167 आवेदन शामिल हैं।
विज्ञापन
हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिखित व प्रयोगात्मक/प्रोजेक्ट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित एवं प्रयोगात्मक दोनों भागों में अनुत्तीर्ण रहे परीक्षार्थी दोनों भागों की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। किसी विषय के दोनों में से किसी एक भाग में अनुत्तीर्ण व दूसरे भाग में उत्तीर्ण परीक्षार्थी केवल अनुत्तीर्ण भाग में या चाहें तो अनुत्तीर्ण वं उत्तीर्ण दोनों भागों की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।