फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ ये गर्मी : दो माह में बिके 18 हजार से ज्यादा एसी, कम बिजली की खपत वाले कंपनी की मांग अधिक

Thu, 30 May 2024 01:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बाजार में बिजली की कम खपत वाले एसी की मांग ज्यादा है। हर बड़े-छोटे शोरूम में इनवर्टर एसी के बारे में ही लोग ज्यादा पूछताछ कर रहे हैं। कंपनियां समय से डीलर तक सप्लाई नहीं कर पा रही हैं। दूसरी ओर कॉपर और एल्युमिनियम की कीमतों में इजाफे की वजह एसी के दाम भी पिछले वर्ष की तुलना में अधिकतम पांच हजार तक बढ़े हैं।
विज्ञापन
एयर कंडीशनर की खरीदारी करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिकाॅर्ड तोड़ गर्मी में एसी और कूलर की बिक्री भी रिकॉर्ड बना रही है। बीते दो माह की बात करें तो शहर में 18 हजार से ज्यादा एसी एवं 25 हजार के आसपास कूलर की बिक्री हो चुकी है। प्रचंड गर्मी को देखते हुए बाजार के जानकारों का अनुमान है कि सप्ताह भर में चार हजार से ज्यादा एसी और बिक जाएंगे। एसी की मांग इस कदर है कि मांग के अनुसार डिस्ट्रीब्यूटर्स सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। एसी के इंस्टालेशन में ही तीन से चार दिन का वक्त लग जा रहा है।

बाजार में बिजली की कम खपत वाले एसी की मांग ज्यादा है। हर बड़े-छोटे शोरूम में इनवर्टर एसी के बारे में ही लोग ज्यादा पूछताछ कर रहे हैं। कंपनियां समय से डीलर तक सप्लाई नहीं कर पा रही हैं। दूसरी ओर कॉपर और एल्युमिनियम की कीमतों में इजाफे की वजह एसी के दाम भी पिछले वर्ष की तुलना में अधिकतम पांच हजार तक बढ़े हैं।

विज्ञापन


सिविल लाइंस में केके सेल्स के प्रोपराइटर केके श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में एसी की मांग 15 से 20 फीसदी बढ़ी है। डेढ़ टन का एसी 32 से 38 हजार में मिल जा रहा है। किस्त पर लेना लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

कुछ ऐसे भी ग्राहक हैं जो कूलर खरीदने का मन बनाकर शोरूम पहुंचते हैं, लेकिन आने वाले दिनों में उमस भरी गर्मी को देखते हुए एसी खरीदने में ही दिलचस्पी दिखाते हैं। इसी तरह मेगा इलेक्ट्रानिक्स के विजय अग्रवाल ने बताया कि स्पिल्ट एसी लेना अब लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इन दिनों फाइव स्टार और वाईफाई वाले एसी की ज्यादा डिमांड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसी की खरीददारी करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला।

ब्रांडेड कूलर के परंपरागत कूलर की भी हो रही खूब बिक्री

प्रयागराज के सिविल लाइंस, कटरा, चौक, करेली, नूरउल्लाह रोड, जानसेनगंज समेत तमाम इलाकों में ब्रांडेड कूलर के साथ परंपरागत कूलरों की खूब बिक्री हो रही है। इस बार कूलर निर्माता कंपनियों ने घरों के लिए जम्बो कूलर का भी प्रोडक्शन किया है। अब तक जम्बो कूलर शादी समारोह में उपयोग आते रहे हैं। जम्बो कूलर का मिनी रूप भी कंपनियों ने बाजार में निकाला है। बाजार में मीडियम कूलर और साइलेंट कूलर की डिमांड अधिक देखी जा रही है।

कूलर के दामों की बात करें तो बाजार में 2500 से लेकर 20 हजार रुपये कीमत के कूलर उपलब्ध हैं। उधर कई जगह लोग पुराने परंपरागत टिन की चादर वाले कूलर खरीदना ही पसंद कर रहे हैं। नूरउल्लाह रोड, कीडगंज आदि स्थानों पर आर्डर लेकर इस तरह के कूलर बनाए भी जा रहे हैं। पांच से सात हजार रुपये में मीडियम साइज के कूलर आसानी से बिक जा रहे हैं। कूलर बनाने वाले कारीगर शाकिब ने बताया कि अगर कोई सुबह आर्डर देता है तो शाम तक कूलर तैयार हो जाता है।

वर्जनसंगम नगरी में बीते दो माह में 18 हजार से ज्यादा एसी बिकने का अनुमान है। एक एसी का दाम औसतन 35 हजार माना जाए तो इस हिसाब से 63 करोड़ रुपये के एसी ही बिक चुके हैं। - महेंद्र गोयल, प्रदेश अध्यक्ष कैट।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें