फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : विदेशों में बैठे आकाओं को 100 से ज्यादा म्यूल खाते उपलब्ध कराने की आशंका

Thu, 19 Mar 2026 05:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दक्षिण पूर्व एशिया के देश थाईलैंड, लाओस और कंबोडिया के साइबर अपराधियों को म्यूल खाते उपलब्ध कराने वाले विपिन मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। पता चला है कि गैंग का मुख्य सरगना राज मिश्रा है।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पूर्व एशिया के देश थाईलैंड, लाओस और कंबोडिया के साइबर अपराधियों को म्यूल खाते उपलब्ध कराने वाले विपिन मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। पता चला है कि गैंग का मुख्य सरगना राज मिश्रा है। साइबर पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस को आशंका है कि उसके पास 100 से अधिक म्यूल खाते हैं।

विज्ञापन


साइबर पुलिस ने 16 मार्च को कौंधियारा निवासी विपिन मिश्रा और राज मिश्रा पर एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी अपने गांव समेत आसपास के कई लोगों को लालच देकर उनके खाते खुलवाते थे और फिर इन खातों की यूजर आईडी व पासवर्ड को थाईलैंड, लाओस व कंबोडिया जैसे देशों से चल रहे साइबर ठगी रैकेट को उपलब्ध कराते थे।

अब तक की जांच में कौंधियारा क्षेत्र में दो म्यूल खातों के बारे में पता चला है। ये खाते विपिन और राज ऑपरेट करते थे। दोनों ही खातों को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर चेक किया गया तो पता चला कि एक खाते से सात राज्य कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, हरियाणा आदि से करीब नौ लाख रुपये की ठगी हुई।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे खाते को लेकर पांच शिकायतें की गई हैं, इसके जरिये 4.92 लाख रुपये की ठगी की गई है। साइबर पुलिस को आशंका है कि राज ने भोले-भाले लोगों के नाम से 100 से अधिक म्यूल खाते खुलवाकर विदेशों में बैठे आकाओं को उपलब्ध करवाए हैं।

विज्ञापन

आरोपी का मोबाइल नंबर बंद

कौंधियारा निवासी आरोपी राज मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस की टीम लगातार उसके मोबाइल फोन की निगरानी कर रही है। जांच में पता चला कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी का मोबाइल नंबर बंद है। वहीं, साइबर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज की गिरफ्तारी के बाद कई और खुलासे हो सकते हैं। वहीं, आरोपी विपिन मिश्रा को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें