फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बीएससी प्रथम वर्ष में पास होने वालों से ज्यादा हुए फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की सत्र 2024-25 की बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में पास होने वाले परीक्षार्थियों से अधिक संख्या फेल होने वालों की है।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा में 39.53 फीसदी परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है जबकि 46.57 फीसदी परीक्षार्थी फेल हो गए हैं। इविवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी परिणाम के अनुसार परीक्षा के लिए कुल 3010 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 2656 परीक्षार्थी सत्र 2024-25 की वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में 1050 परीक्षार्थी उत्तीर्ण और 1237 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
इसके अलावा 347 परीक्षार्थी बैक पेपर की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित भी थे। 354 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ा दी थी। वहीं, नकल करते हुए 22 परीक्षार्थी पकड़े गए थे। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार संबंधित छात्र अपनी फीस जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें